एक नजरः
फोन बैंकिंग इंटर एक्टिव वाइस रेस्पान्स प्रणाली (आई.वी.आर. प्रणाली) है. इस सुविधा का उपयोग करने हेतु ग्राहक को निशुल्क संख्या 18002336427 डायल करने की आवश्यकता है.
फोन बैंकिंग आवेदन ग्राहक को ग्राहक आई.डी. और लॉगिन पासवर्ड एंटर करने के लिए कहेगा और ग्राहक द्वारा चुने गये विकल्प के आधार पर फोन बैंकिंग प्रणाली ग्राहक के अनुरोध को पूरी करेगी. यदि ग्राहक वित्तीय लेनदेन करना चाहता है तो उसे लेनदेन पासवर्ड भी एंटर करने की जरूरत है.
फोन बैंकिंग में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं नीचे दी गई है
क. सभी खातों के शेष की पूछताछ
ख. छोटी विवरणी (5 लेनदेन)
ग. ई - मेल द्वारा खाता विवरणी ( वर्तमान तिथि से पीछे के 3 महीने के दौरान किसी भी अवधि के लिए)
घ. फेक्स द्वारा खाता विवरणी (पिछले 9 लेनदेन)
ङ चेक की स्थिति (प्रदत्त / अप्रदत्त)
च. चेक का भुगतान रोको अनुदेश
छ. डेबिट कार्ड लेनदेन के संबंध में पूछताछ
ज. निधि अंतरण (बैंक के अंदर स्वयं के खाते में )
झ. निधि अंतरण ( बैंक के अंदर अन्य पक्ष खाते में )
पंजीकरणः
सी.बी.एस. शाखाओं के सभी ग्राहक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. ग्राहकों को फोन बैंकिंग आवेदन फॉर्म शाखा को प्रस्तुत करने की जरूरत है. दो पासवर्ड सृजित होंगे - गैर - वित्तीय लेनदेन करने के लिए लॉगिन पासवर्ड तथा वित्तीय लेनदेन करने के लिए लेनदेन पासवर्ड. सृजित पासवर्ड शाखाओं को भेजे जाएंगे. ग्राहक को उपर्युक्त पासवर्ड शाखा से लेने होंगे.
शर्तें:
शर्तें देखने के लिए यहां क्लिक करें.