देना बैंक की देना एमकनेक्ट सेवा - आपके मोबाइल हेंडसेट का प्रयोग करते हुए आपके खाते में बैंकिंग लेनदेन करने हेतु सुविधाजनक एवं सुरक्षित सेवा प्रदान करती है. आप खाता सूचना, निधि अंतरण आदि सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं. ग्राहक एमपिन का री-सेट, मोबाइल संख्या बदलना आदि पंजीकरण के बाद की सेवाओं का भी उपयोग कर सकता है.
शाखा में मोबाइल बैंकिंग पंजीकरण
1. कृपया अपनी शाखा में जाएं.
2. पंजीकरण के लिए निर्धारित आवेदन फार्म पर निवेदन प्रस्तुत करें.
3. ग्राहक को एमपिन की प्राप्ति के संबंध में शाखा से पुष्टि प्राप्त होने के बाद शाखा से 4 संख्याओं का न्यूमेरिक पासवर्ड का पिन मेलर लेना चाहिए जिसे एमपिन कहा जाता है. इस पासवर्ड का उपयोग लेनदेन करने के लिए किया जाता है.
4. एमपिन प्राप्त होने के बाद ग्राहक को एस.एम.एस. के माध्यम से मोबाइल संख्या 9223175152 को कीवर्ड डाउनलोड भेजना चाहिए. ग्राहक को सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने एवं अप्लिकेशन पासवर्ड जिसे लागिन पासवर्ड कहा जाता है, सृजित करने हेतु मोबाइल बैंकिंग आवेदन यू.आर.एल. लिंक सूचित करनेवाला एस.एम.एस. प्राप्त होगा.
5. यह सुविधा फिलहाल कुछ ही कंपनियों के मोबाइल हेंडसेटों में उपलब्ध है. यह सुविधा ग्राहक से आवेदन प्राप्त होने के बाद अन्य कंपनियों के हेंडसेटों पर भी उपलब्ध करायी जाएगी. यह निवेदन ग्राहक से हेंडसेट पर मोबाइल आवेदन डाउनलोड करते समय स्वीकार किया जाएगा. ऐसे मामलों में हम इस सुविधा को हेंडसेट पर प्रदान करने के प्रयास करेंगे जो भारतीय बाजार में उस हेंड सेट के उपयोग पर निर्भर होगा.
6. यदि ग्राहक के मोबाइल हेंडसेट में जी.पी.आर.एस. / एड्ज / 3 जी की सुविधा है तो ग्राहक एस.एम.एस. संदेश में उपलब्ध यू.आर.एल. लिंक पर क्लिक करके आवेदन डाउनलोड कर सकता है.
मोबाइल पर जी.पी.आर.एस./एड्ज/3जी का उपयोग करते हुए मोबाइल आवेदन डाउनलोड करने के लिए पूर्व आवश्यकताएं:
1. मोबाइल फोन
2. सेलुलर सेवा प्रदाता के माध्यम से फोन पर जी.पी.आर.एस/एड्ज/3 जी सुविधा सक्रिय की जानी है.
3. मोबाइल हेंडसेट में करीब 1 एम.बी. की फ्री मेमोरी होनी चाहिए.