बैंक सूचना तकनीक तथा प्रसारण नेटवर्क में हुई प्रगति का उपयोग निम्नलिखित हेतु करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है :
नये प्रोद्योगिकी आधारित उत्पाद आरंभ करना
ग्रहकों की सुविधाओं में वृध्दि
परिचालनों में दक्षता ्रपा़ना
बहुविध सुपुर्दगी चैनल तैयार करना
बैंक ने कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (देना गरिमा) के कार्यान्वयन के रुप में प्रोद्योगिकी प्रक्रिया के माध्यम से व्यापक प्रोद्योगिकी आधारित रुपांतरण की प्रक्रिया आरंभ की है । बैंक ने संपूर्ण बाहरी कार्य के आधार पर कोर बैंकिंग सॉल्यूशन का उपयोग के स्थान पर समाधान प्रदान करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के अग्रणी सेवा प्रदाता, मे. विप्रो की सेवाएं १० वर्षों के लिए ली हैं। इसको मे. इन्फोसिस टेक्नौलॉजी लि. से ''फिनैकल सॉफ्टवेयर'' की सहायता मिल रही है। कोर बैंकिंग प्रणाली में ग्राहक उपयोगी सेवाएं शामिल हैं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा नकदी प्रबंधन सेवाएं, समन्वित राजकोश परिचालनों के लिए सॉफ्टवेयर प्रणाली, समन्वित जोखिम प्रबंधन, आस्ति देयता प्रबंधन आदि। इनका उपयोग प्रमुखत: नियामक आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए तथा उत्तम सूचना प्रबंधन प्रणाली के लिए किया जयेगा ।
कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए बैंक का डाटा सेंटर जोगेश्वर पश्चिम, मुंबई में अपने ही परिसर में स्थित है और दुर्घटना प्रतिप्राप्ति स्थान बंगलुरु (बेंगलुर) में स्थित है ।
देना गरिमा परियोजना का शुभारंभ दिनांक १२ मार्च ०७ को माहिम शाखा में बैंक के विद्यमान परिचालनों के अंतरण के साथ हुआ।
उपर्युक्त प्रौद्योगिकी कार्यान्वयन के फलस्वरुप बैंक ने एक विस्तृत अध्ययन आरंभ किया है जो कि नये कारोबार मॉडल के विकास पर घ्यान केन्द्रित करेगा जिसमें हमारे ग्राहकों का बेहतर सेवा के लिए नये उत्पाद और सेवाएं तैयार करना शामिल है । ग्राहक संतुष्टि एवं खुशी की ओर अधिक ध्यान केन्द्रित करने के लिए समस्त कर्मचारी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
ग्राहकों को देना गरिमा द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं / सेवाएं दी जा रही हैं:
किसी भी सी बी एस शाखा से ग्राहक के खाते का परिचालन
इंटरनेट बैंकिंग सुविधा
इंटरनेशनल डेविट कार्ड
एस एम एस बैंकिंग एवं चेतावनी सेवाएं
फोन बैंकिंग सेवाएं
इंटरनेट के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों का भुगतान
आर टी जी एस एवं एन ई एफ टी - निधि अंतरण सुविधाएं
अनेक उत्पाद और सेवाएं अभी आरंभ किये जाने हैं ।
बैंक में कोर बैंकिंग केवल प्रौद्योगिकी प्रकिया नहीं है, अपने विजन स्टेटमेंट ''देना बैंक अपने ग्राहकों को व्यापक महत्व की उच्च वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा '' को पूर्ण करने की दिशा में उठाया गया यह प्रथम लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।