Logo
Language  Increase Font size  Normal Font  Decrease Font size
 
उत्पाद और सेवा कर का ई भुगतान
प्रत्यक्ष कर का ई-भुगतान
राज्य सरकार के करों का ई भुगतान
ई-टैक्स भुगतान के लिए शाखाओं की सूची
प्रत्यक्ष कर का ई-भुगतान
 इस पृष्ठ को ईमेल करे     प्रिंट 

प्रत्यक्ष कर भुगतान के लिए यहां क्लिक करें - एन.एस.डी.एल. वेबसाईट

ई - भुगतान लेनदेन के लिए उपयोगकर्ता गाईड

देना बैंक अपने ग्राहकों को सभी प्रत्यक्ष करों के ई - भुगतान की सुविधा प्रदान करता है. यह सुविधा देना बैंक की किसी भी केंद्रीकृत बैंकिंग शाखा के ग्राहक प्राप्त कर सकते हैं. प्रत्यक्ष कर का भुगतान करने के लिए इच्छुक ग्राहक के पास वैध पैन / टेन होना चाहिए. ग्राहक के पास देना बैंक का इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी. और पासवर्ड होना चाहिए. प्रत्यक्ष करों का ई - भुगतान दिन में किसी भी समय किया जा सकता है.

प्रत्यक्ष कर ई - भुगतान के लिए प्रक्रिया

जो ग्राहक प्रत्यक्ष कर का ई-भुगतान करना चाहते हैं, उन्हें इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त करना है. जब इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा, ग्राहकों को अपने हस्ताक्षर और लेनदेन पासवर्ड बदल देने चाहिए.

प्रत्यक्ष करों के ई - भुगतान के लिए निम्न लिखित प्रक्रिया की जानी चाहिए :

1. देना बैंक की वेबसाईट खोलें और DenaETaxPay चुनें. प्रत्यक्ष कर के ई - भुगतान के लिए लिंक पर क्लिक करें.
2. उसके बाद ई - भुगतान के लिए लिंक को चुनें (कर का ओनलाइन भुगतान)
3. ई - भुगतान सेवा प्रदान करनेवाले बैंकों (देना बैंक सहित) की सूची प्रदर्शित होगी. ' कृपया यहां क्लिक करें' लिंक को दबाएं.
4. जिस कर का भुगतान करना है उसके प्रकार के अनुसार चालान के प्रकार का चयन करें.
5. अब पैन / टेन और कर का विवरण एन्टर करें. बैंक के नाम के लिए ड्रापडाउन सूची से देना बैंक चुनें. उचित डाटा एन्ट्री के बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना है.
6. इस पर डाटा का वैधकरण हो जाता है और पुष्टि डाटा पेज प्रदर्शित होता है.
7. इस पेज पर, 'बैंक को प्रस्तुत करें' क्लिक करने से, आपको प्रत्यक्ष करों के लिए देना बैंक इंटरनेट बैंकिंग एप्लिकेशन में अनुप्रेषित किया जाएगा.
8. उसके बाद, इंटरनेट बैंकिंग आई.डी. और पासवर्ड एन्टर करें.
9. यदि आई.डी. अधिप्रमाणित होता है तो, आपके द्वारा एन्टर किए गए कर के विवरण देना बैंक एप्लिकेशन द्वारा एन.एस.डी.एल. वेबसाइट से लिए जाएंगे. रकम के विवरण अब एन्टर किए जाने हैं. उसके बाद 'भुगतान' बटन पर क्लिक करें.
10.  'भुगतान' बटन पर क्लिक करते ही आपको अपनी वैधता के प्राधिकरण के लिए लेनदेन आई.डी. एन्टर करनी है.
11. प्राधिकरण होने पर, आपके ग्राहक खाते से कर की रकम नामे डाले जाएंगी. 'प्रत्यक्ष कर का भुगतान किया गया' सूचना ऊपर प्रदर्शित होगी और एक ग्राहक अधपन्ना तैयार होगा. आप चाहे इसे रेकार्ड के लिए सेव कर सकते हैं या उसको प्रिंट कर सकते हैं.
12. यदि आपका चालान खो गया तो, तो आप दूसरी कॉपी के लिए अपनी नोडल शाखा से संपर्क कर सकते हैं. संपर्क विवरण निम्नलिखित हैं :

मुंबई मुख्य कार्यालय शाखा
17, हॉर्निमन सर्किल
बिल्डिंग 1, फोर्ट
मुंबई 400023
दूरभाष सं 22661917, 22660728, 22662643

ई-मेल mmo@denabank.co.in

किसी अन्य प्रश्न के लिए कृपया निम्न पते पर संपर्क करें

सरकारी कारोबार विभाग
26545543 / 41 / 48 / 26545650

ई - मेल

gbd@denabank.co.in
bijaymohanty@denabank.co.in
anandjoshi@denabank.co.in






banner



 
कॉपीराइट @ देना बैंक 2013 
 साइट विवरण   लिंक   अवकाश   आई ऐ वाई गुजरात   बीसीएसबीआई कोड्स [बीसीएसबीआई के सदस्य]
सर्वश्रेष्ठ दर्शन के लिए  इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5 या फायरफोक्स 1.5 + 1024 x 768 रेसोलुशन  का प्रयोग करे. facebook_logo ipv6_logo WCAG 2.0 (Level AA)