उत्पाद / सेवा कर के ई - भुगतान के लिए आवेदन में परिवर्तन किया गया है.
ग्राहकों को यह सुनिश्चत करना चाहिए कि उनके पास इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी., साइन ऑन और लेनदेन पासवर्ड है. उन्हें यह भी सुनिश्चित करना है कि बैंक से प्राप्त साइन ऑन और लेनदेन पासवर्ड में , बैंक के इंटरनेट बैंकिंग अप्लिकेशन में लागइन करके अपनी इच्छानुसार परिवर्तन किया गया है. लेनदेन एन.एस.डी.एल. वेबसाइट से किया जाएगा और ग्राहकों को साइन ऑन पासवर्ड और लेनदेन पासवर्ड की जरुरत होगी. साइन ऑन पासवर्ड एन.एस.डी.एल. वेबसाइट से देना बैंक इंटरनेट बैंकिंग सिस्टम में लॉग इन करने के लिए उपयोग करना है और लेनदेन का विवरण एन्टर करने के बाद
लेन देन पासवर्ड का उपयोग करना है.
उत्पाद / सेवा कर के भुगतान के लिए यहां क्लिक करें - एन.एस.डी.एल.
देना बैंक अपने ग्राहकों को उत्पाद / सेवा कर के ई - भुगतान की सेवा प्रदान करता है. यह सुविधा देना बैंक की किसी भी केंद्रीकृत बैंकिंग शाखा के ग्राहक प्राप्त कर सकते हैं. जो ग्राहक उत्पाद या सेवा कर का भुगतान करना चाहते हैं, उनके पास उत्पाद और सीमा शुल्क के केंद्रीय बोर्ड में पंजीकृत वैध निर्धारिती कोड होना चाहिए. ग्राहक के पास देना बैंक का इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी., साइन ऑन तथा लेनदेन पासवर्ड होना चाहिए. उत्पाद / सेवा कर का भुगतान दिन में किसी भी समय किया जा सकता है.
उत्पाद / सेवा कर के ई - भुगतान के लिए प्रक्रिया
जो ग्राहक उत्पाद / सेवा कर का ई - भुगतान करना चाहते हैं, उन्हें इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त करना चाहिए. जब इंटरनेट यूजर आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त हो जाते हैं, ग्राहकों को अपना साइन ऑन और लेनदेन पासवर्ड में परिवर्तन करना चाहिए.
उत्पाद और सेवा कर के ई - भुगतान के लिए कर भुगतानकर्ताओं द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया करनी चाहिए. :
1. देना बैंक वेब साइट अर्थात् www.denabank.com पर जाएं.
2. अप्रत्यक्ष करों के ई - भुगतान के लिए लिंक को चुनें. लेनदेन एन.एस.डी.एल. वेब साइट को प्रेषित किया जाएगा.
3. एन.एस.डी.एल. वेबसाइट में कर का विवरण एन्टर करने के लिए पेज प्रदर्शित किया जाएगा.
4. यहां, उनके निर्धारिती कोड और लेखांकन उप कोड एन्टर करें.
5. बैंक का नाम देना बैंक चुनें. उसके बाद प्रस्तुत बटन पर क्लिक करें.
6. इस पर डाटा का वैधीकरण होता है और एक पुष्टि डाटा पेज प्रदर्शित होता है.
7. पुष्टि पेज में डाटा का सत्यापन करें और 'बैंक को प्रस्तुत करें' बटन पर क्लिक करें.
8. लेनदेन उत्पाद और सेवा कर के लिए देना बैंक इंटरनेट बैंकिंग एप्लेकेशन को प्रेषित किया जाएगा.
9. उसके बाद, इंटरनेट यूजर आई.डी. और साइन ऑन पासवर्ड एन्टर करें.
10. यदि आई.डी. प्राधिकृत होता है तो देना बैंक एप्लेकेशन द्वारा एन.एस.डी.एल. वेब साइट में एन्टर किए गए विवरण के डाटा लिए जाएंगे. रकम के विवरण कर अदाकर्ता द्वारा एन्टर किए जाने चाहिए. 'भुगतान' बटन पर क्लिक करें.
11. प्राधिकरण के लिए इंटरनेट बैंकिंग यूजर आई.डी. और लेनदेन पासवर्ड एन्टर करें.
12. प्राधिकरण होने पर, कर की रकम ग्राहक के खाते में नामे डाली जाएगी. ऊपर 'कर का भुगतान किया गया' सूचना प्रदर्शित होगी और ग्राहक अधपन्ना सृजित होगा जो रेकार्ड के लिए प्रिंट किया जा सकता है या सेव किया जा सकता है.
13. यदि आपका ग्राहक अधपन्ना खो गया तो, आप दूसरी कॉपी के लिए नोडल शाखा से संपर्क कर सकते हैं. संपर्क पता निम्नलिखित है :
उत्पाद का ई - भुगतान | सेवा कर ई - भुगतान |
देना बैंक नुंगम्बाक्कम शाखा होटल गनपथ बिल्डिंग 103, एम.जी.रोड, नुंगम्बाक्कम चेन्नै 600034 ई मेल : nungam@denabank.co.in | देना बैंक शेयर बाजार शाखा 31,33 हमम स्ट्रीट, फोर्ट मुंबई 400001 ई मेल : shareb@denabank.co.in |
अन्य कोई प्रश्न हो तो आप सरकारी कारोबार विभाग से निम्नलिखित टेलीफोन सं. पर संपर्क कर सकते हैं.
022 - 26545543 / 41 / 48 / 26546550
ई मेल : gbd@denabank.co.in