ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,बैंक ने बीमा कंपनियों के साथ गठबंधन किए हैं ताकि हमारे ग्राहक हमारी शाखाओं में भी बीमा सेवाएं प्राप्त कर सकें.
हम भारतीय जीवन बीमा निगम के जीवन बीमा उत्पादों के वितरण के लिए कॉर्पोरेट एजेंट हैं.
सामान्य (गैर-जीवन) बीमा क्षेत्र में, हमारे बैंक ने युनाइटेड इंडिया इन्श्यूरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ गठबंधन किया है.
हमारे दोनों ही भागीदार बीमा के व्यापक उत्पाद प्रदान करते हैं जो बैंक बीमा गठ-बंधन के कारण हमारी शाखाओं में उपलब्ध हैं.
हमारे साथ बैंकिंग संबंध बनाने के लिए यह हमारे ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सुविधा है.बैंक ने विशेष योजनाओं के द्वारा हमारे आवासीय ऋण उधारकर्ताओं,शैक्षणिक ऋण उधारकर्ताओं और ट्रेक्टर ऋण उधारकर्ताओं को जीवन बीमा सुरक्षा देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) के साथ गठबंधन किया है. इसी प्रकार,विशेष योजनाओं के अंतर्गत बचत खाता धारकों और आवर्ती जमा खाता धारकों को भी एल.आई.सी. की जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध है.
हमारे निर्यातक,ग्राहकों को उनके निर्यात लेन -देनों में मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करने के लिए बैंक ने भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम [ई.सी.जी.सी.]के साथ उनके कॉर्पोरेट एजेंट के रुप में गठबंधन किया है.ई.सी.जी.सी.निर्यातकों की साख गारंटी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यापक प्रकार के उत्पाद प्रदान करता है और बैंक के निर्यातक ग्राहक हमारी शाखाओं से ये उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं.
बीमा कानूनन विषय है. * नियम व शर्तें लागू