शाखाओं की सूची
देना बिलपे में आपका स्वागत है
अपने सभी बिलों का भुगतान करने का सबसे आसान तरीका !
बिजली, टेलीफोन, मोबाइल, बीमा, गैस, इत्यादि
अपना बिल-देखने और ऑन लाइन भुगतान की समय-सारिणी बनाने के लिए
यहां क्लिक करें...

www.billdesk.com
विवरणों के लिए:
अपने देना बैंक की शाखा से संपर्क करें
अपने शहर के देना बिलपे को कॉल करें
मुंबई -- टेलीफोन: ०२२-४०९२ ०००१/४०९२ ०००५
ई-मेल denabillpay@billdesk.com
देना बिलपे के बारे में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
देना बिलपे क्या है?
देना बिलपे एक बहुत सी सुविधाजानक सेवा हैं, जिससे आप अपने विभिन्न बिलों का भुगतान सीधे अपने देना बैंक खाते से बिना नगद, या चेक दिए या लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े हुए बिना कर सकते हैं ।
मैं किन-किन बिलों का भुगतान कर सकता हूं?
देना बिलपे का उपयोग आप कई तरह के बिलों का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं - बिजली, टेलीफोन, मोबाइल, बीमा, गैस, इत्यादि ।
देना बिलपे किस तरह काम करता है?
हमें अपना बैंक खाता नम्बर और बिल के विवरण देकर आपको पंजीकरण कराना पड़ेगा ।
हर महीने हमें आपके बिल की एक प्रतिलिपि मिलेगी और हम आपके निर्दिष्ट बैंक खाते से आपके लिए भुगतान करे देंगे ।
आपको हमेशा की तरह पोस्ट द्वारा बिल मिलते रहेंगे ।
इस सेवा के लिए क्या खर्च आता है?
यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है!!
इस सेवा का उपयोग मैं किस तरह कर सकता हूं?
ऑटो-पे
बस हमें अपने बिल के विवरण दें, अपना बैंक खाता निर्दिष्ट करें और उस खाते में हम आपके लिए हर महीने आपके बिल का भुगतान करते रहेंगे ।
आप एक ऊपरी सीमा निर्धारित कर सकते हैं और इस सीमा से अधिक के बिलों का भुगतान सिर्फ आपके विशेष निर्देश मिलने पर ही किया जाएगा ।
फोन-पे
बिल की देयता पर डचड द्वारा एक सतर्कता प्राप्त करें और उसके अनुसार भुगतान के निर्देश जारी करें ।
इंटरनेट
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा है, तो आप www.denabank.com अपना बिल ऑनलाइन देख सकते हैं और उसका भुगतान कर सकते हैं । आपको ई-मेल द्वारा नए बिल की सूचना, देय तारीख की याद-दिहानी और भुगतान की पुष्टि मिलेगी ।
मैं पंजीकरण किस तरह कराऊं?
आपको चाहिए कि संलग्न देना बिल-पे आवेदन फॉर्म भरें और इसे अपनी देना बैंक शाखा में दे दें । फॉर्म भरने में मदद के लिए अपने बिलों की एक प्रति और चेक-बुक सुलभ रखें ।
आपका खाता बिल भेजने के अगले चक्र या १४ दिन में, जो भी बाद में हो, सक्रिय कर दिया जाएगा । परन्तु, पंजीकरण के बाद अपना पहला बिल मिलने के बाद, कृपया देना बिल-पे को कॉल करें और अपना खाता सक्रिय किए जाने की पुष्टि करें ।
शाखाओं की सूची