ए.टी.एम के बारे में बारंबार पूछे गए प्रश्न
ए.टी.एम. संबंधित मामलों के लिए कृपया संपर्क करें
निःशुल्क : 18002336427
दूरभाष सं. : 022 - 26767131 / 26767132
ई मेल : atmcell@denabank.co.in
देना बैंक डेबिट सह क्रेडिट कार्ड सेकेन्डों में आपके सभी लेन देनों के लिए सरल और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करता है.
वर्तमान में भारत भर में हमारे 620 से अधिक ए.टी.एम हैं जिनमें 23 बायोमेट्रिक ए.टी.एम. हैं.
देना बैंक निम्न प्रकार के कार्ड प्रदान करता है :
1. देना ए.टी.एम. कार्ड
2. देना इन्स्टा कार्ड (बिना नाम वाला डेबिट कार्ड)
3. देना डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड (नामवाला डेबिट कार्ड)
4. देना अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड डेबिट कार्ड
5. देना RuPay KCC Debit cum ATM card for DKCC holder
1. ए.टी.एम. कार्ड
इस कार्ड का प्रयोग केवल देना बैंक के ए.टी.एम. पर ही किया जा सकता है. इसका उपयोग किसी अन्य बैंक के ए.टी.एमों या पी.ओ.एस. टर्मिनलों में नहीं किया जा सकता है. इस कार्ड को लेने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है :
- अपनी शाखा से संपर्क करें.
- यदि आपका बचत या चालू खाता नहीं है , तो पहले खाता खोलें.
- शाखा से डेबिट कार्ड आवेदन फार्म प्राप्त करें , उसे पूरा करें और अपनी शाखा में प्रस्तुत करें. फार्म में इस बात का उल्लेख करें कि केवल ए.टी.एम. कार्ड की जरुरत है.
- 10 दिनों के अंदर, आपके द्वारा बैंक में दिए गए पते पर ए.टी.एम. कार्ड प्राप्त होगा.
- कार्ड प्राप्त होने पर ग्राहक को पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या) प्राप्त करने के लिए शाखा में जाना है.
- कार्ड को देना बैंक ए.टी.एम. से पैसा आहरित करके तुरंत सक्रिय करें.
2. देना इन्स्टा कार्ड ( बिना नाम वाला डेबिट कार्ड )
यह कार्ड भारत और विदेश में देना बैंक और सदस्य बैंकों के ए.टी.एमों और पी.ओ.एस. टर्मिनलों में उपयोग किया जा सकता है. यह कार्ड पिन के साथ काउंटर पर जारी किया जाएगा. यह कार्ड बिना नामवाला कार्ड के रुप में जाना जाता है क्योंकि कार्ड धारक का नाम कार्ड पर मुद्रित नहीं है. कार्ड वेरिफिकेशन वेल्यू (सी.वी.वी.2) युक्त कार्ड (कार्ड के पीछे मुद्रित) ई-टिकट सहित इंटरनेट पर माल खरीदने के लिए उपयोग किया जा सकता है. वेरिफाइड बाइ विजा सर्विजेस (वी.बी.वी) के बारे में अघिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. यह कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है.
- 1. अपनी शाखा से संपर्क करें.
- 2. यदि आपका बचत या चालू खाता नहीं है , तो पहले खाता खोलें.
- 3. शाखा से डेबिट कार्ड आवेदन फार्म प्राप्त करें , उसे पूरा करें और अपनी शाखा में प्रस्तुत करें.
- 4. आवेदन फार्म प्रस्तुत करते समय आपको इन्स्टा डेबिट कार्ड और पिन (व्यक्तिगत पहचान संख्या) प्रदान की जाएगी.
- 5. ग्राहक को कार्ड प्राप्त करने के 24 घंटे के बाद देना बैंक के ए.टी.एम. से रकम आहरित करते हुए इन्स्टा डेबिट कार्ड को सक्रिय करना है.
3. देना डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड (नामवाला कार्ड)
यह कार्ड भारत और विदेश में देना बैंक और सदस्य बैंकों के ए.टी.एमों और पी.ओ.एस. टर्मिनलों में उपयोग किया जा सकता है. देना डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड पर ग्राहक का नाम मुद्रित रहता है. कार्ड वेरिफिकेशन वेल्यू (सीवीवी2) युक्त कार्ड (कार्ड के पीछे मुद्रित) ई-टिकट सहित इंटरनेट पर सामान खरीदने के लिए उपयोग किया जा सकता है. वेरिफाइड बाइ विजा सर्विजेस (वी.बी.वी.) के बारे में अघिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. इस कार्ड को प्राप्त करने की भी वही प्रक्रिया है जो ए.टी.एम. कार्ड प्राप्त करने के लिए है.
4. देना इंटरनेशनल गोल्ड डेबिट कार्ड
देना इंटरनेशनल गोल्ड डेबिट कार्ड ए.टी.एम. से अधिक नकद आहरण सीमा प्रदान करता है और पी.ओ.एस. टर्मिनल में अधिक लेन - देन सीमा प्रदान करता है. यह कार्ड भारत और विदेश में देना बैंक और सदस्य बैंकों के ए.टी.एमों और पी.ओ.एस. टर्मिनलों में उपयोग किया जा सकता है. कार्ड वेरिफिकेशन वेल्यू (सीवीवी2) युक्त कार्ड (कार्ड के पीछे मुद्रित) ई-टिकट सहित इंटरनेट पर सामान खरीदने के लिए उपयोग किया जा सकता है. वेरिफाइड बाइ विजा सर्विजेस (वी.बी.वी) के बारे में अघिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
5. Dena RuPay KCC Debit cum ATM card for DKCC holder
This card can be used on Dena Bank & member Bank’s ATMs and can be used at POS Terminals in India and abroad shortly. Card has name of the customer embossed on the Debit card.
The procedure for availing this card is same as for ATM Card.
The detailed terms and conditions can be seen by clicking here => Debit Card Users' Manual
Also for special additional Terms and Conditions for Gold Card please click here => Gold Card Special Terms . These are in addition to the Most Important Terms and conditions given with the delivery of the respective card.
ग्राहक निम्नप्रकार का लेनदेन कर सकता है :
- नकद आहरण
- नकद / चेक जमा
- अधिशेष के बारे में पूछताछ
- संक्षिप्त विवरणी
- निधि अंतरण
- प्रीपेइड मोबाइल रिचार्ज
- पोस्ट पेड मोबाइल भुगतान
- वीजा लेनदेन द्वारा सत्यापित
विभिन्न प्रकार के कार्डों के लिए लेनदेन सीमाएं निम्न तालिका में दी गई हैं :
कार्ड का प्रकार | नकद आहरण | व्यापारी संस्थाओं में खरीद | निधि अंतरण |
देना ए.टी.एम. कार्ड | 20,000/- तक प्रति दिन | लागू नहीं | 1,00,000/- तक प्रति दिन |
देना इन्स्टा कार्ड | 20,000/- तक प्रति दिन | 25,000/- तक प्रति दिन | 1,00,000/- तक प्रति दिन |
देना डेबिट सह ए.टी.एम कार्ड | 20,000/- तक प्रति दिन | 25,000/- तक प्रति दिन | 1,00,000/- तक प्रति दिन |
देना इंटरनेशनल गोल्ड डेबिट कार्ड | 50,000/- तक प्रति दिन | 1,50,000/- तक प्रति दिन | 1,00,000/- तक प्रति दिन |
देना RuPay KCC Debit cum ATM Card for DKCC holder | 5,000/- तक प्रति दिन | 1,000/- तक प्रति दिन | 1,00,000/- तक प्रति दिन |
नोट :
आप देना बैंक की विभिन्न शाखाओं में विभिन्न खातों को एकल ए.टी.एम. / इन्स्टा / डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड और गोल्ड कार्ड से संबद्ध कर सकते हैं. डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड की जारीकर्ता शाखाओं की खाता संख्या प्राथमिक खाता संख्या होगी और अन्य कार्डों की जारीकर्ता शाखाओं के खाते जो उसी कार्ड से संबद्ध हैं द्वितीयक खाता होंगे. पी.ओ.एस. और वी.बी.वी. लेनदेनों के लिए केवल प्राथमिक खाता संबद्ध होगा.
देना बैंक ए.टी.एम. शेयरिंग व्यवस्था
देना बैंक का इन्स्टा / डेबिट /गोल्ड कार्ड निम्नलिखित ए.टी.एम. शेयरिंग नेटवर्क पर प्रयोग किए जा सकते हैं. बहु - पक्षीय शेयरिंग व्यवस्थाओं के सदस्य बैंकों के विवरण सदस्य बैंकों और नेटवर्क के वेबसाइट में प्राप्त कर सकते हैं.
1. केश ट्री ए.टी.एम. नेटवर्क. (www.cashtreeonline.com)
2. केश नेट ए.टी.एम. नेटवर्क (www.cashnetindia.com)
3. विजा युक्त ए.टी.एम. नेटवर्क
4. नेश्नल फाइनानशियल स्विच (एन.एफ.एस.) ए.टी.एम. नेटवर्क (www.npci.org.in)
ए.टी.एम. / इन्स्टा / डेबिट सह ए.टी.एम. कार्ड / गोल्ड डेबिट कार्ड के लिए शुल्क
यदि तिमाही में ए.टी.एम. / इन्स्टा /डेबिट कार्ड के मामले में `.5,000/- का न्यूनतम शेष और गोल्ड डेबिट कार्ड के मामले में `.50,000/- का न्यूनतम शेष नहीं रखा गया हो तो ग्राहक को `.100/- का शुल्क लगाया जाएगा.
प्रभार
ग्राहकों (जिनका बचत खाता डेबिट कार्ड से संबद्ध है) को प्रत्येक केलेन्डर माह में अन्य बैंक के ए.टी.एमों से बिना शुल्क के प्रथम 5 लेनदेन करने की अनुमति है जिसमें नकद आहरण और शेष के बारे में पूछताछ भी शामिल है. 5 बार से अधिक के लेनदेन के लिए शुल्क लिया जाएगा.
जिन ग्राहकों का डेबिट कार्ड चालू खाते से संबद्ध है उन पर (प्रथम लेनदेन से ही अर्थात् चालू खाते के माध्यम से नकद आहरण या अधिशेष के बारे में पूछताछ ) अन्य बैंक के ए.टी.एम. के उपयोग पर शुल्क प्रभारित किया जाएगा.
अन्य बैंकों के ए.टी.एम. पर लेनदेन प्रभार देखने के लिए यहां क्लिक करें.
ये प्रभार समय - समय पर परिवर्तन की शर्त पर हैं.
ए.टी.एम. लेनदेनों के लिए शिकायत दायर करने के लिए प्रारुप
भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त निर्देश के अनुसार, ग्राहकों से अनुरोध है कि ए.टी.एम. लेनदेनों के लिए शिकायत दायर करने के लिए शिकायत फार्म का उपयोग करें. यदि आपके खाते में रकम नामे लिखी गई है, लेकिन रकम प्राप्त नहीं हुई है तो शिकायत फार्म के लिए यहां क्लिक करें.
कृपया फार्म उस शाखा में प्रस्तुत करें जहां से कार्ड जारी किया गया है.
कार्ड का खो जाना या क्षति होना
आपके देना डेबिट कार्ड के खो जाने या चोरी हो जाने पर या ए.टी.एम. से संबंधित किसी प्रकार की सहायता के लिए कृपया हमसे टोल फ्री सं.1800-2336427/022-26767131/32 पर संपर्क करें.