Logo
Language  Increase Font size  Normal Font  Decrease Font size
 
प्रस्तावना
टिप्पणी
सामान्य परंपराएं
अच्छी बैंकिंग परंपराएं
ग्राहक-बैंकर सम्बन्ध : बचत बैंक खाता
ग्राहक- बैंकर सम्बन्ध : चालू खाता
ग्राहक-बैंकर सम्बन्ध : सावधि जमा खाता
जमा शेष का भुगतान
सुरक्षित अभिरक्षण की वस्तुएं
पेंशन का भुगतान
वसूली सेवाएं
सरकारी प्राप्य राशियों की वसूली
सेवा प्रभार
मुद्रा विनिमय सुविधा
अतिरिक्त क्षेत्र
शिकायत निवारण
क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और ग्राहक परिवादों/शिकायतों हेतु नोडल अधिकारी से संपर्क के विवरण
जमा शेष का भुगतान
 इस पृष्ठ को ईमेल करे     प्रिंट 

भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशानुसार बैंक , राशि पर विचार किए बिना , विधिक उत्तराधिकारी से उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र पर जोर नहीं देंगे । लेकिन बैंक दावों का निपटान करते समय क्षतिपूर्ति बांड स्वीकार करने सहित  समुचित सुरक्षा अपना सकते हैं ।

स्थायी अनुदेश

एक खाते से बैंक की एक उसीही शाखा में , बैंक की किसी अन्य शाखा में या किसी अन्य बैंक में रखे जा रहे दूसरे खाते / खातों या किसी तीसरे पक्ष को निधियों के अंतरण / प्रेषण के लिए बैंक को स्थायी अनुदेश दिए जा सकते हैं।

सुरक्षित जमा लॉकर

सुरक्षित जमा लॉकर सुविधा बैंक द्वारा दी जा रही अनुषंगी सेवा है । यह् सुविधा देने वाली बैंक की शाखाएँ निम्नलिखित सूचना निर्दिष्ट / प्रदर्शित करेंगी :

सेवाओं को शासित करने वाले मुख्य पह्लू इस प्रकार हैं:

१.लॉकर व्यक्तियों (अवयस्क नहीं ), फर्मों , लिमिटेड कंपनियों , विनिर्दिष्ट संघों तथा सोसायटियों , आदि द्वारा किराये पर लिए जा सकते है ।

२.सुरक्षित जमा लॉकर के व्यक्तिगत किरायेदार के लिए नामांकन सुविधा उपलब्ध है ।

३.चाबी खो जाने पर शाखा को तत्काल सूचित किया जाना चाहिए ।

४.लॉकर विभिन्न आकार में उपलब्ध हैं ।

५.लॉकर न्यूनतम एक वर्ष की अवधि के लिए किराये पर दिए जाते है । किराया अग्रिम रूप में देय है ।
किराया अतिदेय होने पर , बैंक समय - समय पर लिए गए निर्णयानुसार दंड वसूल करेगा ।

६. स्थायी अनुदेश पर , किराये का भुगतान किरायेदार के जमा खाते से किया जा सकता है ।

७.बैंक उचित रूप से परिचय कराये गए व्यक्तियों को ही लॉकर किराये पर देगा ।

८.बैंक नियमों के अनुसार नोटिस देने के बावजूद यदि किराया अदा नहीं किया जाता है तो बैंक को लॉकर तोड़ने तथा उस पर प्रभार वसूल करने का अधिकार है  ।

 






banner



 
कॉपीराइट @ देना बैंक 2013 
 साइट विवरण   लिंक   अवकाश   आई ऐ वाई गुजरात   बीसीएसबीआई कोड्स [बीसीएसबीआई के सदस्य]
सर्वश्रेष्ठ दर्शन के लिए  इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5 या फायरफोक्स 1.5 + 1024 x 768 रेसोलुशन  का प्रयोग करे. facebook_logo ipv6_logo WCAG 2.0 (Level AA)