Logo
Language  Increase Font size  Normal Font  Decrease Font size
 
प्रस्तावना
टिप्पणी
सामान्य परंपराएं
अच्छी बैंकिंग परंपराएं
ग्राहक-बैंकर सम्बन्ध : बचत बैंक खाता
ग्राहक- बैंकर सम्बन्ध : चालू खाता
ग्राहक-बैंकर सम्बन्ध : सावधि जमा खाता
जमा शेष का भुगतान
सुरक्षित अभिरक्षण की वस्तुएं
पेंशन का भुगतान
वसूली सेवाएं
सरकारी प्राप्य राशियों की वसूली
सेवा प्रभार
मुद्रा विनिमय सुविधा
अतिरिक्त क्षेत्र
शिकायत निवारण
क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और ग्राहक परिवादों/शिकायतों हेतु नोडल अधिकारी से संपर्क के विवरण
पेंशन का भुगतान
 इस पृष्ठ को ईमेल करे     प्रिंट 

केन्द्र और राज्य सरकारों के पेंशन भोगी ह्मारी किसी भी शाखा में अलग पेंशन खाता खोल सकते है ।

पेंशनभोगी से अपेक्षा है कि वे वर्ष में एक बार (अर्थात् नवम्बर महीने में) जीवित होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें ताकि शाखाएं बिना किसी व्यवधान / विलंब के पेंशन का भुगतान कर सकें ।

शाखा द्वारा पेंशन महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों के दौरान पेंशनभोगी के बचत या चालू खाते में जमा की जाएगी । मार्च महीने की पेंशन अप्रैल के पह्ले कार्य दिवस को या उसके पश्चात् जमा की जाएगी । पेंशन का भुगतान नकदी या संयुक्त खाते के जरिए नहीं की जाएगी । प्रत्येक पेंशन भोगी से अपेक्षा है कि वह् आवधिक रूप से जीवित होने / विवाह् / पुनर्विवाह् / बेरोजगार प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें ।

प्रेषण सेवा

बैंक के नियमानुसार निर्दिष्ट प्रभारों का भुगतान करके , ग्राह्क मांग डा्रफ्ट या तार अंतरण (ता. अं) आदि द्वारा निधियां एक केन्द्र से दूसरे केन्द्र को भेज सकते है।

ग्राह्क ५ लाख रुपये तक कलकत्ता , चेन्नै , दिल्ली और मुंबई को / से निधियों के अंतरण हेतु भारिबैं द्वारा परिचालित इलेक्टा्रॅनिक फंड्स टा्रंसफर प्रणाली की सुविधा का प्रयोग कर सकते है ।

५०,००० रुपये या उससे अधिक के मांग डा्रफ्ट , तार अंतरण और यात्री चेक बैंकों द्वारा ग्राह्क के खातों में नामे लिखकर या खरीदार द्वारा प्रस्तुत चेकों या अन्य लिखतों के प्रति ही जारी किए जाएंगे , नकद भुगतान के प्रति नहीं । इसी प्रकार , ५०,००० रुपये और उससे अधिक के ऐसे भुगतान बैंकिंग तंत्र के माध्यमों के जरिए ही किए जाएंगे , नकदी में नहीं।

गैर- अदायगी सूचना की प्राप्ति के बिना डुप्लिकेट मांग डा्रफ्ट जारी करना भारिबैं के निदेशानुसार , बैंक ५,००० रुपये तक का डुप्लिकेट मांग डा्रफ्ट पर्याप्त क्षतिपूर्ति के आधार पर तथा अदाकर्ता शाखा से गैर - अदायगी सूचना प्राप्त किए बिना जारी करेंगे ।

डुप्किकेट मांग डा्रफ्ट जारी करने हेतु निर्धारित समय - सीमा भारिबैं के निदेशानुसार , बैंक अनुरोध प्राप्त होने के एक पखवाड़े के भीतर ग्राह्क को डुप्लिकेट मांग डा्रफ्ट जारी करने में उपर्युक्त निर्धारित अवधि से ज्यादा विलंब होने पर , बैंक द्वारा इस प्रकार के विलंब हेतु ग्राह्क की क्षतिपूर्ति के लिए तदनुरूपी परिपक्वता की मियादी जमा के लिए लागू दर पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा ।

नकदी आदेश (अर्थात् भुगतान आदेश, बैंकर्स चेक )

नकदी आदेश स्थानीय रूप से भुगतान करने के लिए किया जाता है ।

५०,००० रुपये या उससे अधिक का नकदी आदेश जारी करना / की अदायगी बैंक खाते के माध्यम से ही की जाएगी ।

नकदी आदेश की वैधता अवधि ६ माह् है । खरीदार के लिखित अनुरोध पर जारीकर्ता शाखा द्वारा इसका पुनर्वैधीकरण कराया जा सकता है ।

 






banner



 
कॉपीराइट @ देना बैंक 2013 
 साइट विवरण   लिंक   अवकाश   आई ऐ वाई गुजरात   बीसीएसबीआई कोड्स [बीसीएसबीआई के सदस्य]
सर्वश्रेष्ठ दर्शन के लिए  इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5 या फायरफोक्स 1.5 + 1024 x 768 रेसोलुशन  का प्रयोग करे. facebook_logo ipv6_logo WCAG 2.0 (Level AA)