Logo
Language  Increase Font size  Normal Font  Decrease Font size
 
ग्राहकों के लिए सूचना पट्ट
देना ज्योति पत्रिका: अप्रैल - जून 2012 संस्करण
नागरिक चार्टर
सूचना अधिकार अधिनियम 2005
जमा नीति
बैंकों की ग्राहकों के प्रति प्रतिबध्दता संबंधी सहिता हेतु अनुपालन अधिकारी
शिकायत निवारण नीति
ग्राह्क सेवा
मुआवजा नीति
मृतक जमाकर्ताओं नीति नामांकन नियम के साथ
विस्त्ल ब्लोएर पोलिसी
एटीएम / डेबिट कार्ड सेवाएँ
देना क्रेडिट कार्ड सेवा
सांविधिक लेखा परीक्षकों की नियुक्ति के लिए नीति
बी सी एस बी आइ कोड्स
ई- पोल
बैंकिंग ओम्बड्समैन
चेक वसूली नीति
देय राशियों का संग्रह और बैंक को चार्ज प्रतिभूतियों के दुवारा अधिकार के लिए वसूली एजेंटों के नियुक्ति के लिए नीति
कारपोरेट अभिशासन
सुरक्षात्मक चेतावनी
शिकायत
शिकायतों का विश्लेषण
सूचना अधिकार अधिनियम 2005
 इस पृष्ठ को ईमेल करे     प्रिंट 

1)   अधिनियम की मुख्‍य बातें

1.1         सूचना अधिकार अधिनियम 2005 (आर.टी.आई) दिनांक 12.10.2005 से प्रभावी हुआ.  यह प्रत्‍येक नागरिक को सूचना प्राप्‍त करने का अधिकार देता है.  यह राष्‍ट्रीयकृत बैंकों पर लागू होता है. 

1.2         सूचना प्राप्‍त करने के लिए आवेदक को सूचना मांगने का कारण या कोई अन्‍य व्‍यक्तिगत विवरण देने की जरूरत नहीं है.  केवल उतनी ही सूचना देना आवश्‍यक है जितना कि उनसे संपर्क करने के लिए जरूरी हो.

1.3         नागरिक ऐसी सूचनाएं प्राप्‍त कर सकता है जिनके संबंध में बैंक के पास रिकार्ड, दस्‍तावेज, ज्ञापन, ई-मेल, दस्‍तावेज आदि के रूप में उपलब्‍ध हो.  

2)   राज्‍य लोक सूचना अधिकारी (एस.पी.आई.ओ) तथा केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सी.पी.आई..ओ.) की नियुक्ति

बैंक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को एस.पी.आई.ओ. नियुक्‍त किया है.  प्रधान कार्यालय में महाप्रबंधक (आर.एम.एल) सी.पी.आई.ओ. के रूप में कार्य करेंगे.  वह अधिनियम के अंतर्गत नागरिकों से प्रधान कार्यालय में विभिन्‍न विभागों, महाप्रबंधक कार्यालय गुजरात, आई.एफ.बी-अहमदाबाद, ए.आर.बी-अहमदाबाद, आई.एफ.बी-मुंबई, ए.आर.बी-मुंबई, कोर्पोरेट कारोबार शाखा-मुंबई से संबंधित आवेदनों पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे.  इसके अतिरिक्‍त सभी शाखा प्रमुख आवेदन प्राप्‍त करने के लिए तथा संबंधित लोक सूचना अधिकारी अर्थात एस.पी.आई.ओ या सी.पी.आई.ओ., जैसी भी स्थिति हो, को आवेदन अग्रेषित करने के लिए राज्‍य सहायक लोक सूचना अधिकारी (एस.ए.पी.आई.ओ.) नियुक्‍त किए गए हैं.

अपील प्राधिकारी

एस.पी.आई.ओ. और सी.पी.आई.ओ द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ अपील की सुनवाई के लिए अधिनियम की शर्तों के अनुसार, एक अपील प्राधिकारी (ए.ए) नियुक्‍त किया गया है.  प्रधान कार्यालय, मुंबई में कार्यपालक निदेशक अपील प्राधिकारी हैं.  जहां कहीं सी.पी.आई.ओ./एस.पी.आई.ओ. के आदेश के खिलाफ अपील दायर की जाती है उसका 30 दिन के अंदर निपटान किया जाएगा.  अपवाद वाले मामलों में यदि ऐसा करने के लिए उसमें पर्याप्‍त कारण हों, तो अपील का निपटान 45 दिन के अंदर किया जा सकता है.  अपील अधिकारी अपील पर निर्णय लेने के लिए सी.पी.आई.ओ./एस.पी.आई.ओ. के विचार और दस्‍तावेज मंगवा सकता है. 

3)   देय शुल्‍क और व्‍यय

आवेदक आवेदन के साथ नगद `10 का भुगतान करके, और उसके लिए उचित रसीद प्राप्‍त करके या देना बैंक के पक्ष में देय मांग ड्राफ्ट या बैंकर चेक या इंडियन पोस्‍टल ऑर्डर संलग्‍न करके सूचना मांग सकता है.  उसे सूचना प्रदान करने / रिकार्ड का निरीक्षण करने के लिए बैंक द्वारा किए गए व्‍ययों का भुगतान भी करना है.  नियमों के अंतर्गत निर्धारित शुल्‍क की दरें और व्‍यय निम्‍न प्रकार हैं. 

सूचना प्राप्‍त करने के लिए आवेदन करते समय `10.

ए4 /ए3 आकार में तैयार की गई सूचना / कॉपियां प्रदान करने के लिए `2 प्रति पृष्‍ठ

बड़े आकार के कागज में या नमूना या मॉडलस् की कॉपी करने के लिए वास्‍तविक व्‍यय / प्रभार

      3.1   अपनी ओर से सूचना का प्रकाशन करने के लिए बैंक का दायित्‍व

            अधिनियम के अनुसार बैंक को सूचना प्रकाशित करनी है और प्रति वर्ष उसे अद्यतन करना है.  इसके अंतर्गत उसे अधिकतम सूचना नियमित अंतराल में जनता को संचार के विभिन्‍न माध्‍यमों द्वारा प्रदान करनी है जिनमें इंटरनेट भी शामिल है, ताकि जनता को इस अधिनियम का न्‍यूनतम उपयोग करना पड़े.  तद् नुसार, निम्‍नलिखित सूचना प्रकाशित की जाती है.

i.)             संस्‍था के विवरण, कार्य और कर्तव्‍यः

देना बैंक की स्‍थापना देवकरण नानजी परिवार द्वारा "देवकरण नानजी बैंकिंग कंपनी लि." के नाम से 26 मई 1938 को की गई थी.  दिसंबर 1939 में वह पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी और बाद में नाम बदलकर देना बैंक लि. रखा गया.  जुलाई 1969 में बैंक का 13 अन्‍य बैंकों के साथ राष्‍ट्रीयकरण किया गया और अब यह बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम 1970 के अधीन गठित एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है.  बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के प्रावधानों के अंतर्गत बैंकिंग कारोबार के अलावा बैंक बैंकिंग विनियम अधिनियम, 1949 की धारा (6) में विनिर्दिष्‍ट अन्‍य कारोबार भी कर सकता है. 

पूरे देश में 1291 शाखाओं और 545 एटीएम के साथ हम अपने ग्राहकों की हमेशा सेवा करने के लिए तैयार हैं और उनको उत्‍कृष्‍ट प्रौद्योगिकी आधारित उत्‍पाद और सेवाएं दे रहे हैं.  हमारी वेबसाइट में बैंक का संगठनात्‍मक ढांचा, कार्पोरेट विवरण, नेटवर्क, उत्‍पाद और सेवाएं तथा तुलन पत्र आदि के बारे में विभिन्‍न सूचनाएं उपलब्‍ध हैं.  यह सूचना जनता द्वारा विशिष्‍ट अनुरोध किए जाने पर सी.पी.आई.ओ और एस.पी.आई.ओ द्वारा भी प्रदान की जा सकती है.  जमा राशियों, अग्रिमों और योजनाओं के बारे में कुछ सूचनाएं निम्‍नप्रकार हैं.  

जमाराशियां:

बैंक आम जनता से जमाराशियां स्‍वीकार करता है.  बैंक में उपलब्‍ध विभिन्‍न जमायोजनाएं निम्‍नप्रकार हैं:

प्रीमीयम बचत खाता, प्रीमीयम चालू खाता, देना जीवन बचत बैंक खाता, देना महाटैक्‍स बचत योजना, देना सुपर प्रीमीयम चालू खाता, देना सेवीफिक्‍स जमा, देना फ्रीडम जमा, देना समृद्धि जमा, देना मीयादी जमा, देना वरिष्‍ठ नागरिक, देना आवर्ति जमा, देना ऋण संबद्ध आवर्ती जमा, देना नाबालिग बचत योजना, देना अल्‍पबचत खाता, देना कैश सर्टिफीकेट.

ऋण एवं अग्रिमः

बैंक आम जनता को ऋण और साख सुविधाएं प्रदान करता है.  बैंक में उपलब्‍ध रिटेल ऋण योजनाएं निम्‍न प्रकार हैः

देना निवास आवास वित्‍त योजना, देना विद्यालक्ष्‍मी शैक्षणिक ऋण योजना, देना सुविधा (वैयक्तिक ऋण) योजना, देना ऑटोवित्‍त योजना, देना उपभोक्‍ता वस्‍तु ऋण, देना ट्रेड वित्‍त योजना, देना मॉर्टगेज ऋण योजना, देना वरिष्‍ठ नागरिक पेंशनर ऋण योजना, देना किराया योजना. 

यह बैंक के विवेक पर निर्भर है कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुसार ऋण प्रदान करें या नहीं और बैंक की किसी योजना के अंतर्गत केवल पात्रता मानदंड पूरे करने से ही बैंक से ऋण की सुविधा प्राप्‍त करने का अधिकार नहीं मिलता.

ii)        अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकार और कर्तव्‍य निम्‍नप्रकार हैं:

बैंक के निदेशक मण्‍डल ने बैंक के कारोबार के संचालन के लिए बैंक के विभिन्‍न स्‍तर के पदाधिकारियों को अधिकार प्रत्‍यायोजित किए हैं.  अधिकारों का प्रत्‍यायोजन कारोबार विकास तथा विभिन्‍न स्‍तरों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए किया गया है.  अधिकार प्रत्‍यायोजित करते समय बढ़े हुए कारोबार की मात्रा, वातावरण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों को बाजार के अनुसार कार्य करने की सुविधाएं देना और प्रभावोक्‍ता पर विचार किया जाता है.  शक्तियां विभिन्‍न स्‍तरों पर विभिन्‍न पदाधिकारियों को दी गई हैं जिनमें शामिल हैं ऋण और साख सुविधाएं स्‍वीकृत करना, ग्राहक सेवाओं से संबंधित मामले, व्‍यय, प्रशासनिक अधिकार और  कार्मिक मामलों से संबंधित अधिकार.  यद्यपि, ऋण स्‍वीकृत करने का अधिकार बैंक अधिकारियों के पास है, लेकिन ऋण की स्‍वीकृति योग्‍यताओं तथा बैंक की नीति एवं दिशानिदेशों के अनुसार की जाती है.  आवेदक ऋण प्राप्‍त करने के लिए केवल पात्र होने से ही उसे बैंक से ऋण प्राप्‍त्‍ करने का अधिकार नहीं मिल जाता.  इसप्रकार ऋण स्‍वीकृत करना है या नहीं यह बैंक के संबंधित्‍ स्‍वीकृतिकर्ता प्राधिकारी के विवेक पर निर्भर है. 

iii)        निर्णय लेने में अपनाई जानेवाली प्रक्रिया, जिसमें पर्यवेक्षण के चरण और जबावदारी भी शामिल है. 

बैंक ने विभिन्‍न क्षेत्रों जैसे ऋण, जोखिम प्रबंधन, ऋण वसूली, निवेश, ग्राहक सेवा, आस्ति देयता प्रबंधन, मानव संसाधन विकास नीतियां आदि के संबंध में नितियां निर्धारित की हैं.  बैंक में शाखा / क्षेत्रीय / प्रधान कार्यालय स्‍तरों पर शिकायत निवारण तंत्र भी है.  बैंक के विभिन्‍न क्रियाकलापों का पर्यवेक्षण शाखा स्‍तर, क्षेत्रीय कार्यालय स्‍तर और प्रधान कार्यालय स्‍तर पर किया जाता है जिसमें शामिल हैं आवधिक लेखा परीक्षा और निरीक्षण तथा बैंक के निरीक्षणकर्ता तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा शाखाओं का दौरा किया जाना.  बैंक को प्राप्‍त शिकायतों और अनियमितताओं के बारे में उपयुक्‍त जांच और पूछताछ की जाती है और मामले की परिस्थितियों के अनुसार अपेक्षित कार्रवाई की जाती है. 

iv)       कार्यों के निष्‍पादन के लिए बैंक द्वारा निर्धारित मानदंड. 

बैंक ने कारोबार तथा विभिन्‍न कार्यों के निष्‍पादन के लिए मानदंड तैयार किए हैं.  दिशानिदेश जारी किए हैं और अधिकारों का ढांचा तैयार किया है. 

बैंक का प्रधान कार्यालय विभिन्‍न अवधियों की जमाराशियों के लिए बैंक द्वारा दी जानेवाली दरों, ऋणों और अग्रिमों, विभिन्‍न ऋण उत्‍पादों के बारे में निर्णय लेता है.  यह विवरण हमारे विभिन्‍न प्रशासनिक कार्यालयों तथा शाखाओं में भी उपलब्‍ध हैं. 

एम.एस.एम.ई. सेक्‍टर को ऋण प्रदान करने पर ध्‍यान केंद्रित करने के उद्देश्‍य से देना बैंक ने 91 शाखाओं को विशेषज्ञ एस.एम.ई. शाखाओं के रूप में नामित किया है.  विशेषज्ञ शाखाएं हमारे ग्राहकों को सामान्‍य बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करती हैं. 

बैंक ने 2 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रायोजित किए हैं जिनमें शामिल हैं गुजरात राज्‍य में"देना गुजरात ग्रामीण बैंक" तथा छत्‍तीसगढ राज्‍य में "दुर्ग राजनंदगांव ग्रामीण बैंक (डी.आर.जी.बी.)"

देना बैंक ने किसानों को बैंक से ऋण तथा वित्‍तीय लाभ प्राप्‍त करने में सहायता के लिए देना किसान गोल्‍ड क्रेडिट कार्ड आरंभ किया है. 

बड़े ऋण देने के लिए तथा संमिश्र ऋण और अन्‍य बैंकिंग आवश्‍यकताएं पूरी करने के लिए, जिनमें विदेशी मुद्रा लेनदेन भी शामिल है, बैंक की मुंबई और अहमदाबाद में औद्योगिक वित्‍त शाखा हैं. 

बैंक ने मुंबई, दिल्‍ली, कोलकाता और चेन्‍नै में कार्पोरेट कारोबार शाखाएं खोली हैं जो कि कार्पोरेट ग्राहकों के लिए एक स्‍थान पर वित्‍तीय सुपर मार्केट के रूप में कार्य कर रही हैं और उनकी आवश्‍यकताओं के अनुसार तैयार किए गए विभिन्‍न उत्‍पाद और सेवाएं स्‍वीकृत कर रही हैं.        

उत्‍पाद और सेवाएं

बैंक अपनी किसी भी शाखा के माध्‍यम से बैंकिंग, मल्‍टीसिटी चेक, देना ए.टी.एम, देना एस.बी.आई कार्डस्, ऑन लाइन प्रेषण, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, टेलीबैंकिंग, उपयोगिता बिलों का ऑन लाइन भुगतान, ए.टी.एम., किओस्‍क, आर.टी.जी.एस के माध्‍यम से मूलवर्धित सेवाओं के माध्‍यम से आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है. 

v)        बैंक के कार्यों के निष्‍पादन के लिए कर्मचारियों के पास उपलब्‍ध नियम, विनियम, अनुदेश, अनुदेश पुस्‍तक और रिकार्ड. 

बैंक के कारोबार के परिचालन के लिए बैंक अपने अधिकारियों को परिपत्रों, पत्रों और अन्‍य संचार माध्‍यमों से नियम, दिशानिदेश और अनुदेश जारी करता है.  उक्‍त दिशानिदेश बैंक के कारोबार के संचालन के लिए अनुदेश पुस्‍तकों तथा विवेकाधिकार पुस्‍तक में भी दिए गए हैं. 

vi)       बैंक के नियंत्रण में उपलब्‍ध दस्‍तावेजों की श्रेणियों का विवरण

बैंक महत्‍वपूर्ण प्रकार के दस्‍तावेजों और रिकार्ड को रखता है जिसमें शामिल हैं मंडल की बैठकों और विभिन्‍न समितियों की बैठकों के कार्यवृत्‍त, ऋण दस्‍तावेज, सुरक्षा दस्‍तावेज, परिसरों के पट्टा करार, चेक, वाउचर, खाता बहियां, अनुदेश पुस्‍तक, विवेकाधिकार पुस्‍तक, संख्‍यांकित मदें जैसे धन अंतरण सूचनाएं, ड्राफ्ट, भुगतान आदेश आदि.

 

vii)      बैंक की नीतियों और उनके कार्यान्‍वयन के लिए परामर्श, आम जनता के प्रतिनिधित्‍व के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं के विवरण.

बैंक की नीतियां तैयार करते समय आम जनता के साथ परामर्श करने की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है.  तथापि, बैंक विभिन्‍न स्‍तरों पर आवधिक रूप में ग्राहक सेवा समिति की बैठकें आयोजित करता है और अपने ग्राहकों और घटकों से प्रतिसूचनाएं प्राप्‍त कर रहा है.  बैंक को प्राप्‍त ऐसी प्रतिसूचनाओं, विचारों और सुझावों पर नीतियां तैयार करते समय विचार किया जाता है.  नीतियों से संबंधित मामले शेयरधारक वार्षिक सामान्‍य सभा में रख सकते हैं.  बैंक के तिमाही और वार्षिक परिणाम जनता और शेयरधारकों की सूचना के लिए समाचार पत्र तथा बैंक की वेबसाइट पर रखे जाते हैं.    

viii)      बोर्ड, काउनसिल, समितियों और अन्‍य समितियों जिनमें दो या अधिक व्‍यक्ति हैं और उसके अंश के रूप में या परामर्श के लिए गठित की गई हैं, के विवरण और क्‍या उन बोर्डों, काउनसिलों, समितियों और अन्‍य समितियों की बैठकें जनता के लिए खुली हैं, या ऐसी बैठकों के कार्यवृत्त जनता के लिए उपलब्‍ध हैं:

बैंक के निदेशक मण्‍डल की बैठकें और मण्‍डल द्वारा गठित विभिन्‍न समितियों की बैठकें आवधिक अंतराल में आयोजित की जाती हैं.  ऐसी बैठकें न तो जनता के लिए खुली हैं और न ही उनके कार्यवृत्‍त जनता के लिए उपलब्‍ध हैं.  जनता को ऐसे रिकार्ड उपलब्‍ध नहीं कराए जा सकते क्‍योंकि वे गोपनीय प्रकृति के हैं और जनता के लिए उपलब्‍ध नहीं हैं.  तथापि, ग्राहक समिति की बैठकों के कार्यवृत या रिकार्ड जनता को प्राप्‍त हो सकते हैं और उनका निरीक्षण किया जा सकता है. 

ix)       31.03.2012 को बैंक में 10202 कर्मचारी हैं.

      वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों की संख्‍या निम्‍नानुसार हैः

     

संवर्ग/ग्रेड

कर्मचारियों की संख्‍या

महा प्रबंधक -         VII

16

उप महा प्रबंधक -       VI

38

सहायक महा प्रबंधक -    V

82

मुख्‍य प्रबंधक  -              IV

387

वरिष्‍ठ प्रबंधक -              III

559

प्रबंधक  -      II

1420 

अधिकारी -     I

1999 

कुल अधिकारी

4501

लिपिक

3776

अ‍धीनस्‍थ

1923

अंशकालिक कर्मचारी (पी.टी.सी)

2

कुल कर्मचारी

10202

x)         बैंक के प्रत्‍येक अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा प्राप्‍त वेतन जिनमें बैंक के विनियमों में दी गई मुआवजा की प्रणाली भी शामिल हैः

बैंक में अधिकारियों को वेतन का भुगतान अधिकारी सेवा विनियमों के अनुसार किया जाता है और विभिन्‍न श्रेणियों के अधिकारियों के वेतनमान निम्‍नप्रकार हैं

वेतनमान (01.11.2007 से)

वेतनमान – I           `14500-600/7-18700-700/2-20100-800/7-25700      

वेतनमान – II `19400-700/1-20100-800/10-28100       

वेतनमान – III `25700-800/5-29700-900/2-31500      

वेतनमान – IV `30600-900/4-34200-1000/2-36200    

वेतनमान – V `36200-1000/2-38200-1100/2-40400   

वेतनमान – VI `42000-1200/4-46800      

वेतनमान – VII `46800-1300/4-52000      

यह भी उल्‍लेख किया जाता है कि उपर्युक्‍त वेतनमान दिनांक 27.04.2010 को हुए वेतन समझौते के अंतर्गत संशोधित किए गए हैं.  जब तक सेवा विनियमों में संशोधन नहीं किया जाता और संशोधित वेतनमान कार्यान्वित नहीं किए जाते, अधिकारियों को वेतन की बकाया राशि / अंतर की रकम का भुगतान तदर्थ आधार पर किया जा रहा है.

पंचाट कर्मचारियों के वेतनमान द्विपक्षीय समझौते द्वारा शासित होते है जोकि निम्‍नप्रकार हैं:

लिपिकीय कर्मचारी

7200-400/3-8400-500/3-9900-600/4-12300-700/7-17200-1300/1-18500-800/1-19300(20 वर्ष)

अ‍धीनस्‍थ कर्मचारी

5850-200/4-6650-250/5-7900-300/4-9100-350/3-10150-400/3-11350(20 वर्ष)

xI) अपनी प्रत्‍येक एजेंसी को आवंटित बजट, जिसमें सभी योजनाओं के विवरण दिए गए हैं, प्रस्‍तावित व्‍यय तथा किए गए  वितरणों के विवरणः  

सार्वजनिक धनराशि के व्‍यय तथा वितरण के लिए कोई योजनाएं एवं बजट नहीं है.  तथापि, शाखाओं, क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रधान कार्यालय में विभिन्‍न प्राधिकारियों को कारोबार मानदण्‍डों के लक्ष्‍य आवंटित किए गए हैं.

xii) उपदान कार्यक्रम के निष्‍पादन की विधि, जिसमें आवंटित रकम तथा ऐसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों के विवरण शामिल हैं:

बैंक उपदान स्‍वीकृत करने के लिए कोई योजना नहीं बनाता.  तथापि, बैंक केन्‍द्रीय सरकार तथा राज्‍य सरकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्‍न कार्यक्रमों और नीतियों को कार्यान्वित करता है जिनमें सरकार द्वारा प्रायोजित एवं विभिन्‍न सामाजिक उत्‍थान के कार्यक्रमों के अन्‍तर्गत उपदान शामिल होता हैः

xiii) रियायतें प्राप्‍त करनेवालों के विवरण, उनके द्वारा दी गई अनुमति या प्राधिकरण.

बैंक के पास रियायतें, परमिट प्राधिकरण आदि के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है.

xiv) बैंक के पास उपलब्‍ध सूचनाओं के विवरण जो कि इलेक्‍ट्रानिक रूप में रखी गई हैं:

जमा राशियों, अग्रिमों तथा उनकी तिथियों के बारे में सभी सामान्‍य सूचनाएं, उत्‍पाद और सेवाएं बैंक की वेबसाइट पर उपलब्‍ध हैं 

xv) सूचनाएं प्राप्‍त करने के लिए नागरिकों के लिए उपलब्‍ध सुविधाओं के विवरण जिनमें जनता के उपयोग के लिए रखे गए पुस्‍तकालय या पठन कक्ष भी शामिल हैं, यदि कोई हो.

बैंक में जनता के उपयोग के लिए कोई पुस्‍तकालय या पठन कक्ष नहीं रखा है.  जनता स्‍थानीय शाखाओं, स्‍थानीय क्षेत्रीय कार्यालयों, सी.पी.आई.ओ./एस.पी.आई.ओ., ग्राहक सेवा कक्ष से संपर्क कर सकती है तथा सूचना प्राप्‍त करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर उपलब्‍ध निःशुल्‍क टेलीफोन संख्‍याओं का उपयोग कर सकते हैं.

xvi)            ग्राहक और नागरिक अपने आवेदन भेजने के लिए या सूचनाएं प्राप्‍त करने के लिए हमारी शाखाओं, क्षेत्रीय कार्यालयों, प्रधान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

लोक सूचना अधिकारियों के नाम, पदनाम व अन्‍य विवरण

क्षेत्र

पता

क्षेत्रीय प्रबंधक

संपर्क

1

अहमदाबाद

देना लक्ष्‍मी बिल्डिंग, 188-ए, आश्रम रोड,      अहमदाबाद-380009

श्री रोहितकुमार आई. पटेल

079-26584729

ro.ahmedabad@denabank.co.in

22

बेंगलूर

पी.एस.आर. विशिष्‍ट धामा नं.38, 12वां क्रॉस, सी.बी.आई ऑफिस के पास, गंगानगर नॉर्थ, बेंगलूर-560032

श्री एस पी कोहली

080-23555500/01/02

फैक्‍सः 23555504

ro.bangalore@denabank.co.in

3

भावनगर

देना भवन, लोखंड बाजार, भावनगर-364001 (गुजरात)

श्री रोशन लाल शर्मा

0278-2439724, 2439779, 2423964

फैक्‍सः 0278-2427005

ro.bhavnagar@denabank.co.in

4

भोपाल

प्‍लॉट सं.274 झोन II, एम.पी.नगर, भोपाल-462016

श्री सुशील कुमार

0755-2769081-85, 4255308

ro.bhopal@denabank.co.in

5

भुज

लक्ष्‍मी चेंबर्स, पहली मंजिल, स्‍टेशन रोड,

भुज-370001

श्री एम एस ह्यांकी

02832-299031

फैक्‍स-250466

ro.bhuj@denabank.co.in

6

उत्‍तर भारत

एस.सी.ओ-66, 2रा माला, सेक्‍टर-II, पंचकुला-134112

श्री चरण सिंह मीणा

0172-2584825/26,

फैक्‍सः 0172-584826

ro.northindia@denabank.co.in

7

चेन्‍नै

बी.के.आर कन्‍वेन्‍शन सेन्‍टर, 32, वेंकटेसन स्‍ट्रीट, टी.नगर, चेन्‍नै-600 017

श्री डी.राजू

044-24330438, 24311241

फैक्‍सः 24330448

ro.chennai@denabank.co.in

88

गांधीनगर

देना लक्ष्‍मी बिल्डिंग, पहली मंजिल, प्‍लॉट नं.320-321, सेक्‍टर-16, जी.एच-4, गांधीनगर-382016 (गुजरात)

श्री एम एस शाह

079-23220144, 23220154, 23220155

फैक्‍सः 079-23220143

ro.gandhinagar@denabank.co.in

9

कोलकाता

मंगल कलश, 5वां माला, 2-ए, शेक्‍सपीयर सरानी, कोलकाता-700 071

श्री एस जे मजुमदार

033-22873860, 22873669

फैक्‍सः 22870493

ro.kolkata@denabank.co.in

10

लखनऊ

28-ए, प्रवीण हाऊस, विधान सभा मार्ग, लखनऊ-226001

श्री धनंजय कुमार

0522-2611615, 2615413

फैक्‍सः 2614814

ro.lucknow@denabank.co.in

11

मेहसाणा

2रा माला, श्रीराम कॉम्‍प्‍लेक्‍स, राधनपुर रोड, मेहसाणा-384002

श्री राजीव अगरवाल

02762-251433

फैक्‍सः250874

ro.mehsana@denabank.co.in

12

मुंबई नगर

मुंबई मुख्‍य कार्यालय, बिल्डिंग सं.1, दूसरी मंजिल, 17/बी, हॉर्निमन सर्कल, फोर्ट, मुंबई-400023

श्री के वी सिंह

022-22662466, 22661819

फैक्‍सः 22666831

ro.mumbaicity@denabank.co.in

13

मुंबई उपनगर

शारदा भवन, एन.एम.आई.एम.एस के सामने,   सर वी.एम रोड, जे.वी.पी.डी स्‍कीम, विले पार्ले(प.), मुंबई – 400 056

श्री के सी छीपा

022-26142826

फैक्‍सः 26145322

ro.mumbaisub@denabank.co.in

14

नाशिक

कावस आर्केड, दूसरी मंजिल, शालिमार, नाशिक – 422 001

श्री आर वी माली

0253-2594503

फैक्‍सः 2597954

ro.nashik@denabank.co.in

15

नई दिल्‍ली

4थीं मंजिल, बैंक ऑफ बड़ौदा बिल्डिंग, 16,   संसद मार्ग, नई दिल्‍ली – 110001

श्री आर के बंसल

011-23719682/85

फैक्‍सः 011-23719681

ro.newdelhi@denabank.co.in

16

पुणे

398-ए, माधव चेंबर्स-I, सेनापति बापट मार्ग, शिवाजी नगर, पुणे-411 016

श्री वी एस खिची

020-25656337

फैक्‍सः 25655644

ro.pune@denabank.co.in

17

रायपुर

रूक्‍मिणी भवन, जयराम कॉम्‍प्‍लेक्‍स के पास, रायपुर-492001

श्री आर ए गुप्‍ता

0771/2536629

फैक्‍सः 2533008

ro.raipur@denabank.co.in

18

राजकोट

"गिरीराज", पहली मंजिल, राजपूत पारा, मेन रोड, त्रिकोण बाग के पास, राजकोट-360001

श्री आर एन दास

0281-2226980

फैक्‍सः 2223171

ro.rajkot@denabank.co.in

19

सूरत

श्री अपार्टमेंट, पहली मंजिल, मकाई ब्रिज के पास, नानपूरा, सूरत – 395 001

श्री बी आर दाश

0261-2471082

फैक्‍सः 2471084

ro.surat@denabank.co.in

20

ठाणे

पुष्‍प किरण, गोकुल नगर, जरी मरी मंदिर के सामने, ठाणे (पश्चिम) – 400 601

श्री मोतिलाल बेहेरा

022-21720127

फैक्‍सः 21720126

ro.thane@denabank.co.in

21

वड़ोदरा

दूसरी मंजिल, पुजेर कॉम्‍प्‍लेक्‍स, सुभानपुरा, वड़ोदरा – 390023

श्री आर के भारद्वाज

0265-2387624

फैक्‍सः 2387626

ro.vadodara@denabank.co.in

2. केन्‍द्रीय लोक सूचना अधिकारी का नाम

प्रधान कार्यालय, प्रधान कार्यालय में विभिन्‍न विभाग, म.प्र.(गुजरात) कार्यालय, आई.एफ.बी अहमदाबाद, ए.आर.बी मुंबई, मुंबई में कार्पोरेट व्‍यापार शाखाएं, कोलकाता, दिल्‍ली तथा चेन्‍नै

देना कार्पोरेट सेन्‍टर, सी-10, जी-ब्‍लॉक, बान्‍द्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स, बान्‍द्रा(पूर्व), मुंबई-400 051

श्री एन रामाराव

nramarao@denabank.co.in

3. अपील प्राधिकारी एंव पता

श्री ए.के. दत्‍त

कार्यपालक निदेशक,

देना बैंक

देना कार्पोरेट सेन्‍टर

सी-10, जी-ब्‍लॉक,

बान्‍द्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स,

बान्‍द्रा(पू.), मुंबई – 400 051

फोन सं.022-2654 5779

फैक्‍सः 022-26545774







banner



 
कॉपीराइट @ देना बैंक 2013 
 साइट विवरण   लिंक   अवकाश   आई ऐ वाई गुजरात   बीसीएसबीआई कोड्स [बीसीएसबीआई के सदस्य]
सर्वश्रेष्ठ दर्शन के लिए  इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5 या फायरफोक्स 1.5 + 1024 x 768 रेसोलुशन  का प्रयोग करे. facebook_logo ipv6_logo WCAG 2.0 (Level AA)