Logo
Language  Increase Font size  Normal Font  Decrease Font size
 
प्रीमियम बचत खाता योजना
प्रीमियम चालू खाता योजना
देना जीवन खाता
देना महा टैक्स बचत योजना
देना सूपर प्रीमियम चालू खाता
देना प्लेटिनम चालू खाता योजना
देना प्लैटिनम जुबिली जमा योजना
देना सवी फिक्स
देना फ्रीडम जमा योजना
देना समृद्धि जमा योजना
देना मीयादी जमा योजना
देना वरिष्ठ नागरिक योजना
आवर्ती जमा योजना
देना ऋण सम्बद्ध आवर्ती जमा योजना
देना नाबालिग बचत योजना
देना अल्प बचत खाता
देना कैश सर्टिफिकेट
देना जीवन खाता
 इस पृष्ठ को ईमेल करे     प्रिंट 

अब, अपने बचत खाते के माध्यम से जीवन बीमा सुरक्षा पाइए।

देना जीवन बचत बैंक खाता हमारे बचत जमा खाता धारकों को जीवन बीमा का मूल्य योजन उपलब्ध कराता है, जो अब अपने खाते के माध्यम से जीवन बीमा सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं. यह बीमा सुरक्षा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), जिसका देना बैंक कार्पोरेट एजेंट है, की एक वर्षीय नवीकरणीय सावधि बीमा योजना के तहत उपलब्ध होती है.

१८ और ५९ वर्ष के बीच की उम्र वाले बैंक के ऐसे बचत जमा खाता धारक, जो उक्त योजना के सदस्य बनने का विकल्प चुनते हैं, बहुत ही कम प्रीमियम पर रु.१,००,०००/-(रुपये एक लाख केवल) की जीवन बीमा सुरक्षा हेतु पात्र होंगे. वार्षिक प्रीमियम की रकम विकल्प चुनने वाले की उम्र पर निर्भर करती है. उक्त योजना (जो हमारी बचत जमा योजना का ही एक हिस्सा है) की प्रमुख विशेषताएं नीचे दी गई हैं:

  • रु. १ लाख की जीवन सुरक्षा.

  • ६० वर्ष की उम्र तक जीवन बीमा सुरक्षा.

  • बहुत ही कम प्रीमियम.

  • किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता नहीं होती. केवल अच्छे स्वास्थ्य की सामान्य घोषणा ही पर्याप्त होगी.

  • बीमा सुरक्षा सहमति व प्राधिकार पत्र को हस्ताक्षरित करने और प्रीमियम के खाते में नामे डाले जाने के तत्काल बाद आरंभ हो जाती है. ग्राहक को पालिसी प्रलेख की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती.

  • एकल भुगतान व्यवस्था: प्रीमियम ग्राहक के खाते में नामे डाला जा सकता है तथा नवीकरण हेतु स्थायी अनुदेश दिए जा सकते हैं. इस प्रकार सुरक्षा चूक की कोई संभावना नहीं रह जाती.

  • आय कर लाभ उपलब्ध होता है. प्रभावी तौर पर प्रीमियम लागत कम होती है.

  • नामन सुविधा उपलब्ध होती है.

  • दावा समाधान प्रक्रिया आसान होती है.

  • बीमा सुरक्षा सार्वभौमिक गारंटी वाली देश की प्रमुख जीवन बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम की सामूहिक बीमा योजना के तहत प्रदान की जाती है

  • इस प्रकार की एक वर्षीय नवीकरणीय बीमा योजना व्यक्तियों के लिए सहजता से उपलब्ध नहीं होती.
  • और अधिक विवरण के लिए कृपया हमारी निकटतम शाखा से संपर्क करें.

    आपके बचत खाते का मूल्य योजन----क्योंकि हम आपके खाते को मूल्यवान समझते हैं






    banner



     
    कॉपीराइट @ देना बैंक 2013 
     साइट विवरण   लिंक   अवकाश   आई ऐ वाई गुजरात   बीसीएसबीआई कोड्स [बीसीएसबीआई के सदस्य]
    सर्वश्रेष्ठ दर्शन के लिए  इंटरनेट एक्सप्लोरर 5.5 या फायरफोक्स 1.5 + 1024 x 768 रेसोलुशन  का प्रयोग करे. facebook_logo ipv6_logo WCAG 2.0 (Level AA)